Spread the love

हरिद्वार पीपीएन। पितृ पक्ष के अवसर पर महाराज अग्रसेन आश्रम हरिद्वार में ,पितृ दोष निवारण हेतु एवं कोरोना काल मे असमय अकाल मृत्यु हुए स्वजनों की पूर्ण आत्म  शांति हेतु पूर्ण भक्ति युक्त अनुष्ठान के अंतर्गत ब्रह्मनिष्ठ आचार्यों द्वारा श्रीमद्भागवत महा पुराण मूल पाठ एवं सीमित श्रोताओं के मध्य श्री मद्भागवत कथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकप्रिय कथा व्यास “श्री सुधीर शास्त्री जी” ग्वालियर मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 21 से 27 सितंबर 2021 आयोजन किया जा रहा ।

काली फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेनू शरण को मोमेंटो और शाल उडाकर व्यास पीठ से महाराज श्री ने सम्मानित किया। काली फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेनू शरण ने बताया कि वह पिछले 22 सालों से महिला सशक्तिकरण के लिये, बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिये इस क्षेत्र में सेवा कर रही है। काली फाउंडेशन की सचिव कीर्ति चौहान ने बताया कि हमारी फाउंडेशन का प्रयास है कि वह हर क्षेत्र में जाये, लोगो की समस्या सुने और उनका निवारण करने का प्रयत्न करें। इस काली फाउंडेशन का नाम इसलिये काली रखा गया क्योकि हर इंसान के अन्दर एक शक्ति है जिसको हम काली कहते है, काली है तो संभव है।

इस अवसर पर काली फाउंडेशन की पूरी टीम के द्वारा दिव्यांगजनों को व्हील चेयर की सेवा दान स्वरूप दी गई। काली फाउंडेशन की सचिव कीर्ति चौहान, काली फाऊंडेशन की मैनेजर दीक्षा ठाकुर, बेटी बचाओ  बेटी पढाओ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंकी डिमरी, जिलाध्यक्ष सुजाहत जी, तथा श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट  की प्रधान कार्यालय प्रभारी रेनू चौधरी, स्वाती चौहान, शिवा चौहान, इन्दु सिंह, सुमन सहित विभिन्न जन समूह उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *