Spread the love

संवाददाता:-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:- ज्वालापुर विधानसभा के जवालापुर पूर्वी के बूथ नंबर 11 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बूथ अध्यक्ष दीपांकर सैनी मुख्य वक्ता वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके विचारों को साझा किया।उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से चर्चा की वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को हुआ था. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती परएकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।बूथ अध्यक्ष दीपांकर सैनी ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करेंगे कार्यकर्ताओं का बूथ अध्यक्ष दीपांकर सैनी द्वारा स्वागत किया गया सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती शत शत नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए वंदे मातरम बूथ पर आने वालों का परिचय कराया बूथ अध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समापन कराया।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *