Spread the love

मोहन दत्त भट्ट / परिपाटी न्यूज़ मीडिया देहरादून

पीपीएन ब्यूरो। भारत-तिब्बत समन्वय संघ की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक आज 05 सितम्बर, 2021 को गूगल मीट पर ऑनलाइन संपन्न हुई।
जिसमें केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केशरी,
व विजय मान, राष्ट्रीय संयोजक (प्रचार व आईटी प्रभाग) आशुतोष गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक (अंतरराष्ट्रीय सम्बंध प्रभाग) डॉ अमरीक सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर द्वारा जबलपुर (मध्य प्रदेश) के पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी व वर्तमान में संघ की केंद्रीय परामर्शदात्री समिति (सीएसी) के सदस्य प्रयाग दत्त जुयाल जी को बीटीएसएस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसको सर्वप्रथम अजीत अग्रवाल व उनके तुरंत बाद अन्य सभी बैठक में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।
इस प्रकार संगठन की वैधानिक पूर्णता अब स्थापित हुई।
प्रो .प्रयाग दत्त जुयाल जी के बारे में बताते हुए केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र कुमार ने कहा कि श्री जुयाल जी जहां शिक्षा क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हैं। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बहुत ऊंचा स्थान रखते हैं। जब से वे भारत-तिब्बत समन्वय संघ से जुड़े हैं, तब से संगठन नित नई ऊंचाइयों छू रहा है। ऐसे में उनका संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष के दायित्व को संभालना हमारे लिए गौरव की बात है। वर्तमान में देहरादून में रह रहे प्रो जुयाल का नाम देश-विदेश में पशु चिकित्सा विज्ञान के बड़े वैज्ञानिकों में लिया जाता है। आप का बीटीएसएस के प्रथम कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आने पर आपका अनंत अभिनन्दन।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

One thought on “प्रयाग दत्त जुयाल को भारत तिब्बत समन्वय संघ का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया, सभी में खुशी की लहर……”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *