Spread the love

रिपोर्ट – जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया पीलीभीत

हादसे को दावत दे रहा बण्डा खुटार रोड


बण्डा/शाहजहांपुर जनपद की तहसील पुवायां खुटार बण्डा रोड स्थित मलिका व खमरिया गाव के पास ओर बिजौरा बिजोरिया मोड़ के आगे जंगल वाली मोड़ के पास एक सड़क किनारे बड़ा गढ्डा तथा टूटी रोड के कारण राहगीरों तथा छोटे बड़े वाहनों का निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।यह एक बड़े हादसे की दावत दे रहा रोड जब कि प्रशासन आराम से चेन की नीद सो रहा।बण्डा रोड पर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास इतनी टूटी सड़क के कारण हादसे का डर रहता है।गड्ढों की वजह से रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।जबकि यह रोड सीधा गोला खुटार बण्डा होकर बरेली तक ले जाता है।इस कारण यहां से गुजरने पर वाहन तेजी से उछल जाता है। उछलने पर कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में जा सकता है। जंगल वाली मोड़ के एक साइड में गहरा गड्ढा हो गया है।रोड किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता है। पता नही रोड है यह गढ्डों में रोड में है।जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते है।बण्डा खुटार के बीच रोड बेहद खराब है। आए दिन गड्ढे बचाने के चक्कर में राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।वही सन्त सुखदेव सिंह स्कूल के पास से मलिका तक भी रोड पर चलना मौत को दावत देना साबित होता है।बण्डा खुटार के बीच हालात बेहद खराब है।अधिकारी मौन अवस्था तथा बैठे हुए है।क्या इस रोड से विधायक आदि नेताओं का भी गुजरना पड़ता है लेकिन किसी को भी कुछ नही दिख रहा सब बैठे है चेन की नीद सो रहे है।रोड को ठीक कराने का ध्यान नहीं देते हैं। जरा सा चूकने पर चोट लगनी तय है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *