Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज़

परिपाटी न्यूज । आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए समस्त ग्राम वासियों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून उनके आवास पर पहुंचा और मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनको पिछले 3 वर्षों से ग्राम हकीमपुर तुर्रा में हो रही जलभराव की समस्या से अवगत कराया गया । पिछले 3 वर्ष से ग्रामीण एस.डी.एम भगवानपुर के यहां कई बार अपनी समस्या को लेकर गए परंतु एस.डी.एम के द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई | इसके बाद डी.एम सी.रवि शंकर हरिद्वार को भी कई बार अवगत कराया गया परंतु डी.एम हरिद्वार के द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई |


मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि ग्राम वासियों की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा | इस मौके पर क्रांतिकारी मा किसलय सैनी,मा नीटू सिंह सैनी,अनुज सैनी व निर्भय सैनी, राहुल सैनी आदि लोग मौजूद रहे |

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP