Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर पीपीएन। एक ओर तो जिले के पुलिस कप्तान डाक्टर धर्मवीर सिंह जिले में काफी संख्या में नई पुलिस चौकियों के निर्माण के साथ- साथ पुरानी और जर्जर हालत में पुलिस चौकियों की मरम्मत और सौन्दर्यकरण का कार्य भी कर रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी यदि हम बात करें आबकारी पुलिस चौकी बिजनौर की तो उसकी हालत आज भी नहीं सुधरी है !


परिपाटी न्यूज़ ने आज जब आबकारी पुलिस चौकी बिजनौर का दौरा किया तो वहाँ उपस्थित पुलिस स्टाफ से पता चला चौकी के अन्दर जहाँ पर स्टाफ आदि ठहरते हैं बारिश के मौसम में पानी तक भर जाता है और पुलिस चौकी की बिल्डिंग भी जर्जर अवस्था में है! आबकारी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार का कहना है कि जगह अधिक होने की वजह बिल्डिंग नहीं बन पाई, साथ ही दीपक कुमार ने परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान

बताया कि पुताई इत्यादि तो इसमें हम करवा ही देते हैं परन्तु यदि यहाँ न होने की वजह से सब बेकार है यदि यहाँ पर बिल्डिंग बन जाये इसकी सुंदरता भी देखने लायक हो जायेगी इस सम्बन्ध में परिपाटी न्यूज़ ने एसपी बिजनौर सम्पर्क साधने की कोशिश की परंतु एसपी बिजनौर खबर लिखे जाने तक किसी मीटिंग में व्यस्त थे!

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद