रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज़
रुड़की PPN । रुड़की में आम आदमी पार्टी की एक बैठक प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी के आवास पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट विपिन मित्तल व संचालन संगठन मंत्री ब्रहम सिंह धीमान ने किया और बैठक में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के काटे गए चालान पर बीजेपी विधायक की गलत प्रतिक्रिया पर रोष प्रकट किया गया l
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि bjp विधायक का चालान काटे जाने से साबित हो गया है कि बीजेपी के शासन काल में उत्तराखंड में चालान के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया गया है परंतु कोई विधायक सरकार का मंत्री ने जनता के उत्पीड़न के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई बल्कि बीजेपी ने चेकिंग व चालान के नाम पर जनता का उत्पीड़न कराया है lयदि पुलिस की बात सही है तो ऐसे पुलिसकर्मी को सरकार के द्वारा प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया जाना चाहिएl बीजेपी के राज में उत्तराखंड की जनता का उत्पीड़न हुआ है और प्रशासनिक अधिकारी मनमाने तरीके से काम करके जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं तथा बीजेपी के विधायक व मंत्री मौन होकर जनता के उत्पीड़न को करा रहे हैं lउत्तराखंड में बीजेपी की सरकार पूरी तरीके से असफल साबित हुई है और चुनावी वादे पूरी तरह से झूठे साबित हुए हैंl बीजेपी के शासन काल में डबल इंजन की सरकार भी फेल हो गई है तथा उत्तराखंड की जनता को एक सशक्त और ईमानदार विकल्प आम आदमी पार्टी मिल गई है lरुड़की विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा काटे गए चालान पर की गई प्रतिक्रिया खेद जनक शर्मनाक है तथा पुलिस प्रशासन पर अपना निजी रोब गालिब करने का एक प्रयास है जिसकी आम आदमी पार्टी निंदा करती हैl
बैठक को प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी एडवोकेट जॉन सचिव दुष्यंत mharathi गौरव शर्मा रविंद्र संकी डॉ प्रमोद कुमार मेहर चंद मोहम्मद शौकीन मोहन नाथीराम vedpal saini अमित कुमार Gaurav dhiman amir एडवोकेट nishant आदि ने भी संबोधित कियाl
प्रेषक
महक सिंह सैनी एडवोकेट
प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी


