Spread the love

बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश का ह्रदय गति रुकने से निधन,

हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश का दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जिससे देश व प्रदेश की राजनीति के लोगों में शोक की लहर है।


गत दिवस प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गई थी। रविवार की सुबह उनको हार्ट अटैक का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान का निधन हो गया। इस दौरान अस्पताल उनके पुत्र सुमित ह्रदयेश समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। राज्य की कद्दावर नेताओं में शामिल इंदिरा हृदयेश की मौत की खबर से पूरे सूबे में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में ठहरी हुईं थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उत्तराखंड सदन में ही थे, उन्होंने बीते रोज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बैठक में की थी शिरकत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक संजीव आर्य समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट पर जताया शोक।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP