Spread the love

विभागाध्यक्ष शासन स्तर पर मांगी गयी सूचनाओं को समयबद्ध भेजे— मण्डलायुक्त

रिपोर्ट- सूरज गुर्जर / परिपाटी न्यूज़ मीडिया सहारनपुर


सहारनपुर पीपीएन। मण्डलायुक्त ए.वी.राजमौलि ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि शासन और मण्डलायुक्त कार्यालय से मांगी गयी सूचनाओं की अद्यतन जानकारी समयबद्ध भेजी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बन्ध में मांगी गयी सूचनाओं में किसी प्रकार का विलम्ब क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना सी.यू.जी. नम्बर हमेशा खुले रखेंगे। ए.वी.राजमौलि ने यह जानकारी दी, उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर मांगी गयी सूचनाओं को कतिपय अधिकारी उसका समय निकलने के बाद सूचना को भेजते है। उन्होंने कहा कि यह प्रवृति ठीक नहीं है। शासन के द्वारा मांगी गयी

सूचनाओं को समयबद्ध रूप में भेजा जाना सुनिशिचित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, मंत्रीगण तथा शासन स्तर पर सर्वोच्च अधिकारियों द्वारा मांगी गयी सूचनाओं को जिलाधिकारी अपने हस्ताक्षरों से निर्धारित प्रारूप पर सूचना भेजेंगे। उन्होंने कहा कि एक ही सूचना को विभिन्न अधिकारी न भेजे। इसके लिए जिलाधिकारी सभी सूचनाओं को संकलित करवा कर निर्धारित प्रारूप पर ही सूचना भेजी जाए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता वाली सूचनाओं के प्रेषण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के चलते जनपद को शासन स्तर से सूचना के अभाव में आच्छादित नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपदा से सम्बधित सूचनाओं में टीम वर्क के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन अपेक्षित कर्मठता, संवेदनशीलता, समयबद्धता और अपनी क्षमता के अनुसार करें।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *