Spread the love


राजवीर सिंह तोमर / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

ऋषिकेश पीपीएन। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा का विरोध कर रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बीते 4 दिनों से
क्षेत्र के प्रधान गण, व्यापारी, राजनैतिक एवम सामाजिक कार्यकर्ता टोल प्लाजा के विरोध में धरने पर बैठे हैं किंतु अभी तक उत्तराखंड सरकार की ओर से कोई मंत्री या अधिकारी टोल प्लाजा के बनने अथवा हटने से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे रहा है, जिस कारण स्थानीय जनता में व्यापक आक्रोश है।


बीते रोज भी सर्वदलीय संघर्ष समिति के द्वारा जोरों शोरों से प्रदर्शन किया गया, जिसमे कई राजनैतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता शामिल हुए । उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने भी पृथक राज्य उत्तराखंड हेतु अहम भूमिका निभाई, आंदोलन में अग्रणी रहे राज्य आंदोलनकारी जिन्होंने लाठी डंडे सह कर राज्य का निर्माण हेतु अपना घर बार न्यौछावर कर दिया । परंतु आज उत्तराखंड राज्य निर्माण के जो सपने उत्तराखंड की जनता ने देखे थे उसके विपरीत अनावश्यक टोल कर का भार डाल कर उत्तराखंड की जनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है, यूकेडी तब तक आंदोलन को समर्थन देती रहेगी जब तक टोल प्लाजा को हटाने का फैसला नही लिया जाता, इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े यूकेडी सदैव अग्रणी भूमिका में रहेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र गौड़ ने कहा कि जब तक टोल प्लाजा नहीं हटाया जाता तब तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवम समाजवादी पार्टी , सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे एवं आंदोलन को पूर्ण समर्थन देंगे।कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी अपनी सेवा दल की पूरी टीम को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे एवम राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, उन्होंने कहा है कि सेवा दल पूर्ण रूप से तब तक आंदोलन में डटा रहेगा जब तक टोल प्लाजा बनाने का आदेश वापस नही लिया जाता।
मौके पर पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला, पीीएल शर्मा, सविता शर्मा पूर्व ग्राम प्रधान हरििुर कला एवं प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस, ग्र्आ्म् आदमी पार्टी लालमणि रतूड़ी, विनय सास्वत, भगवती प्रसाद सेमवाल, राजपाल रावत, विजयपाल रावत, गोकुल रमोला, संजय पोखरियाल, अशोक ग्रोवर एवम अन्य क्षेत्रीय गण उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *