Spread the love

सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर-24 में भाजपा टिकट के दावेदार ठाकुर सुंदर सिंह राणा ने सोमवार को क्षेत्र के ग्राम दरियापुर, गोपालपुर एवं जोगीपुरा का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान राघवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, मदनपाल सिंह, आदेश कुमार, पुखराज सिंह, सुरेश, शिवम, दीपू, राजेंद्र सिंह, प्रेमानंद, हरस्वरूप, भगवान, सतीश, पुनीत, अनुराग कुशवाहा, प्रशांत कुमार, निधि, राज सिंह, पतराम सिंह, सचिन सिंह, भूदेव सिंह, अमित कुमार, कमल कुमार, पंकज कुमार एवं गौरव कुमार सहित अनेक ग्रामीणों से उनकी मुलाकात हुई।

ठाकुर सुंदर सिंह राणा ने ग्रामीणों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके साथ संवाद स्थापित करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *