Spread the love


‎
अफजाल हुसैन
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात और प्रभारी निरीक्षक यातायात दुष्यन्त बालियान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सचिन कुमार और अमित कुमार ने परिक्रमा मार्ग पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस दौरान मुख्य आरक्षी सचिन कुमार ने पैदल यात्रियों को बताया कि सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलें और सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर ही आगे बढ़ें। चौराहों पर अनावश्यक रूप से खड़े न हों।

बच्चों को सड़क पर दौड़ने से रोकें और पैदल चलते समय ऐसे कपड़े पहनें, जिससे वाहन चालकों को दूर से दिखाई दे सकें।दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।पुलिसकर्मियों ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए। लोगों को समझाया गया कि जीवन अनमोल है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं प्रत्येक व्यक्ति की है।प्रभारी निरीक्षक यातायात दुष्यन्त बालियान ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *