मौ.अरबाज
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सम्भल 13 नवंबर 2026 जिला सम्भल में वर्षों पुरानी 24 कोसी परिक्रमा आज शुरू हो गई है। यह परिक्रमा लगभग 30 घंटे से अधिक समय में पूरी होगी। सम्भल मुरादाबाद रोड पर श्रद्धालुओं का जत्था पैदल परिक्रमा करते हुए, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सब साथ हैं। जगह-जगह पुलिस की मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था मे लगी हुई है। परिक्रमा का शुभारंभ शंभलेश्वर वंशगोपाल तीर्थ से हुआ। सम्भल मुरादाबाद रोड, फिरोजपुर अड्डा, चिमनावली, बेनीपुर, हयातनगर सहित कई रोडों से होकर। जगह-जगह चाय-नाश्ता, पूजा, प्रसाद, भंडारा करते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं।

परिक्रमा में सम्भल के साथ आसपास के जिलों के लोग भी शामिल हैं। हिंदू-मुस्लिम सबके सहयोग से ही यह परिक्रमा पूरी होती है। पौराणिक नगरी सम्भल के 87 देव तीर्थों की यह पावन परिक्रमा है। भुवनेश्वर तीर्थ, नैमिषारण्य तीर्थ, शिव मंदिर भवानीपुर, चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर, समापन शंभलेश्वर वंशगोपाल तीर्थ पर।यही सम्भल की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की असली पहचान है। बाल योगी दीनानाथ जी,अध्यक्ष राजकुमार शर्मा।
