Spread the love

महेश सूर्यवंशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ऋषिकेश

ऋषिकेश पीपीएन। श्यामपुर नेपाली फार्म टोल प्लाज़ा के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि नेपाली फार्म टोल प्लाज़ा के विरोध में पिछले नौं दिनों से प्रधान संगठन व पिछले चार दिनों से सर्वदलीय संघर्ष समिति धरने पर बैठे हैं

परन्तु शासन प्रशासन का कोई नुमाइंदा अभी तक इनकी सुध लेने नहीं आया वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष का बयान आता है कि मैं टोल प्लाज़ा बनने नहीं दूँगा जिसका मैं स्वागत करता हूँ परन्तु वे खुद सत्ता पक्ष के हैं और आज धरने के नौवें दिन उनकी आवाज़ निकली है कि टोल प्लाज़ा बनने नहीं दूँगा यह बयान ये पहले दिन ही ऋषिकेश विधानसभा के लोगों को प्रेस व सोशल मीडिया के माध्यम से देते तो आज इतने लोग धरने पर नहीं बैठे होते परन्तु मुझे लगता है कहीं ना कहीं ये सब विधानसभा अध्यक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है पहले ये चुपचाप टोल प्लाज़ा को बनने की मौन स्वीकृति देते हैं और जब बाद में बड़े स्तर पर विरोधाभास होता है तो यह नौंवे दिन लोगों के आंदोलन के भय से अब ना बनने का बयान देते हैं इसलिये इस टोल प्लाज़ा के निर्माण में विधानसभा अध्यक्ष की संलिप्तता होने का अंदेशा नज़र आता है ।


By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *