Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) थाना नखासा की रिठाली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबोगरीब प्रकरण सामने आया है जहा पर एक व्यक्ति द्वारा दावा किया गया है की अब से 11 बर्ष पूर्व खरीदे गए प्लाट पर पर विक्रेता द्वारा 2 लाख रुपए लेने के बाद न्यायालय में आपत्ति दर्ज कर निमार्ण कार्य रुकवा दिया है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई। मोतीराम आयु 60 पुत्र उमराव निवासी ग्राम पंचायत महमूदपुर कुंज थाना नखासा जनपद सम्भल। द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति से लगभग 11 बर्ष पूर्व महमूदपुर कुंज भारतल सिरसी रोड पर 10 वीसे का ख़रीद था।उसी समय 20 रुपए का स्टांप जिसका नम्बर 31AA.508022 है और दो लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उस समय बैनामा नही कराया गया था‌।

उसी समय मोतीराम का कब्जा करना दिया गया था।और उसी प्लाट पर एक कमरा लोहे के चैनल का कमरा बना दिया गया था। दिनांक 29.10.26 को प्लाट की चार दिवारी की जा रही थी। किसी भी विक्रेता द्वारा विरोध कर निर्माण कार्य रुक दिया था। बताया जा रहा है की उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय में लगभग तीन साल से विचाराधीन है।जबकि पुलिस का कहना है की कोट के आदेश पर निर्णय कार्य को बंद करा दिया गया है। न्यायलय का जो भी आदेश होगा उसका कडाई से पालन कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *