शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़)। जे.पी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, असमोली में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मुनीस ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और दूरदर्शिता के बल पर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार, नाजिया, आसिफ, निशा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
