मौ. अरबाज
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सिरसी में भजन-कीर्तन के साथ हुआ भंडारे का आयोजन, विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण। सिरसी में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में 27-अक्टूबर-26 मंगलवार को मोहल्ला गिन्नौरी स्थित वाल्मीकि बस्ती में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन करने के साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिरसी के चेयरमैन कौसर अब्बास ने फीता काटकर किया। इसके बाद शोभायात्रा वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, टंकी तिराहा और नासर शहीद की दरगाह से होते हुए पुनः वाल्मीकि मोहल्ले में पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके अलावा राधा-कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती और भगवान हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। माता सीता, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्वरूपों से सजी झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा को शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए थाना हजरत नगर गढ़ी प्रभारी संजय सिंह एवं सिरसी चौकी प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में भरी पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद रही। बेहतर प्रबंधन के चलते शोभायात्रा मे समील सभी ने बिना किसी असुविधा के इस को पूरी अकीदत और आनंद के साथ मनाया। इस अवसर पर सभासद आदित्यवीर रस्तोगी सहित रामकिशोर, दर्शन लाल, संजय, बिन्नू लाल, सोमपाल, जीत, सौरभ कुमार, अनुज, अमित, भूरा, सोनू, सुधीश, टुन्नू, वीरू, बब्लू, सर्वेश, राहुल, नितिन, रोहन, तरुण, मोनू, राजन, शांतनु, रविकिशोर, वंदना, विनेश, मुकेश, छूनन, सानोवर और सुशील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
