Spread the love

अफजाल हुसैन

‎‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विकासखंड बहजोई की अस्थायी गौशाला घासीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के लिए उपलब्ध भूसा, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थलों पर पशु चिकित्सक नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित करें तथा बीमार अथवा कमजोर गोवंशों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि बछड़ों को ठंड एवं बारिश से बचाने के लिए जूट के बोरों सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहे।

साथ ही गौशाला में पर्याप्त चारा एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान गौशाला में जलभराव न हो तथा गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।‎निरीक्षण के दौरान गौशाला के जिस हिस्से में खड़ंजा नहीं लगा था, उसका भी मुख्य विकास अधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशाला के उक्त शेष हिस्से में खड़ंजा लगवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पूरे गौशाला परिसर में आवागमन सुगम रहे और बारिश के दौरान गोवंशों एवं गौशाला कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।‎उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए गौशाला में गोवंशों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *