मोहन कुमार शर्मा
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) हरिद्वार- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक हरिद्वार में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अरविंद पांडे ने किया। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सिंहवाल सहित नरेंद्र कुमार , राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष हरिद्वार सोनू , संदीप , जिला मीडिया प्रभारी तेज सिंह नारायण एवं पुलकित सिंह सहित

समस्त टीम उपस्थित रही।अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि हनुमान चालीसा के माध्यम से समाज को जोड़ना है। 20 से 25 वार्डों में टीम खड़ी करके नगर की हिंदू विरोधी गतिविधियों को रोकना है। उन्होंने कहा कि हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से बाहर से आए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और समाज में संस्कार डालने के लिए हर मंगलवार को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने निवास या मंदिर पर हनुमान चालीसा कर समाज का मार्गदर्शन करे। ऐसी योजना को लेकर जिला अध्यक्ष और उनकी समस्त टीम का बैठक में बड़ा योगदान रहा।
