
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
चांदपुर पीपीएन। अनलॉक के पहले दिन चांदपुर में पटरी पर लौटता दिखा जनजीवन। आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई लॉकडाउन में छूट का पहला दिन था जिसमें चांदपुर में भी छूट का असर आज सुबह 7:00 बजे से ही दिखने लगा था। जिसमें सभी दुकानदार लॉकडाउन से पहले की तरह अपनी दुकान खोलते नजर आए। जिसको लेकर दुकानदारों के चेहरे पर खुशियां नजर आ गई। आपको बताते चलें कि चांदपुर नगर के व्यापारियों व दुकानदारों ने परिपाटी न्यूज़ से बताया कि वह प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं और व्यापारियों ने सरकार के इस कदम को जनहित में बताया तथा व्यापारियों ने अपनी दुकानो पर लोगों से मास्क व दो गज की दूरी का पालन करने की अपील भी की। लगभग एक महीने से बंद होने के कारण दुकानों में अव्यवस्था को व्यवस्थित करते नजर आए चांदपुर बाजार के व्यापारी। आज बजरिया, ढाली बाजार, मंडी कोटला, फब्बरा चौक सहित सभी बाजारों में सामान व्यवस्थित करने में व्यापारी पूरे दिन लगे रहे। लंबे लॉकडाउन व मंगलवार के कारण आज बाजारो में आसपास के ग्रामीण इलाकों की भीड़ भी देखने को मिली तथा जिसके कारण बाजारों में व्यवस्था के साथ अव्यवस्था भी दिखाई दी। कई जगह लोग मास्क लगाए तो दिखाई दिए परंतु कहीं-कहीं दो गज की दूरी नहीं रही।
प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार बाजारों को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खोलने की अनुमति है। सभी व्यापारीयो व ग्राहकों को मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा और दो गज की दूरी आवश्यक होगी। बाजार सप्ताह में 5 ही दिन खुलेंगे। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दिन नगर के बाजारों व गली- मोहल्ले में सफाई व्यवस्था के साथ में सैनिटाइजिंग किया जाएगा। इसी के साथ बाजारों में भीड़ लगाने की अनुमति नहीं होगी। बाजारों में अव्यवस्था न हो। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा चेकिंग कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।