Spread the love

मौ. अरबाज

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) नगर पंचायत सिरसी में हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा ﷺ की यौम-ए-पैदाइश के दिन (जशन-ए-ईद-मिलादुन्नबी) बेहद अकीदत, एहतराम और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे नगर में गूंजती नात-ए-पाक और दुरूद-ओ-सलाम की रूहानी सदाओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस मुबारक मौके पर सिरसी में जिन अलग-अलग मार्गो से जुलूस ए मोहम्मद गुजर वह अलग-अलग जगह-जगह पर तवारुक बांटा गया। जिसमें की चेयरमैन प्रत्याशी नजाकत हुसैन और मेंबरों ने चेयरमैन प्रत्याशियों ने और समाजसेवियों ने तवारुक बटा और जुलूस ए मोहम्मदी सिरसी की जामा मस्जिद से रवाना हुआ और अलग-अलग मार्गो से होता हुआ गुजर सबसे आखरी में सिरसी बुध बाजार में जाकर समापन हो गया दुआ हुई दुआ के बाद वहां भी तबारूक बांटा गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी आपसी एकता, शांति और गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेमिसाल बनकर उभरा, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। यह पवित्र दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा ﷺ की महान शिक्षाओं, प्रेम और शांति के संदेश को याद करने का अवसर है। जुलूस के समापन पर मुफ्ती आलम नूरी साहब ने मुल्क और कौम की तरक्की, सलामती और अमन-चैन के लिए दुआ की। अपने संबोधन में उन्होंने हजरत मुहम्मद मुस्तफा ﷺ की हदीस का जिक्र करते हुए कहा अपने वतन से मोहब्बत करना ईमान का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे जोड़ा कि सिरसी का जुलूस-ए-मोहम्मदी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहाँ हर वर्ग और

समुदाय के लोग आपसी सौहार्द के साथ शामिल होकर खुशियां बांटते हैं। जुलूस ए मोहम्मदी को शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी संजय सिंह एवं सिरसी चौकी प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति और बेहतर प्रबंधन के चलते सभी नागरिकों ने बिना किसी असुविधा के इस पर्व को पूरी अकीदत और आनंद के साथ मनाया। गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: मुफ्ती आलम नूरी साहब पूर्व चेयरमैन वसीम खान अन्य प्रमुख हस्तियां: मौलान मोहम्मद नूरानी, हज़रत मौलाना शादाब , हज़रत मौलाना साक़िब रज़ा, मौलाना मोहम्मद रफ़ी, कामिल रज़ा, हाफ़िज़ मोहम्मद अरमान, सुहेल इकबाल, मकबूल अंसारी, हाजी सादिक, हाजी तस्लीम, खुर्शीद मेंबर, हाफिज हबीब, हाफिज हम्जा अली, दिलशाद कुरैशी, सलीम कुरैशी, मोहम्मद आलम कुरैशी, हाजी मुशाहिद, फार्मूद खान, शाहिद खान, हाजी अशफाक अंसारी, अरशद कुरैशी, बाबू कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, जिया कुरैशी, चौधरी इरशाद कुरैशी, इनामुल हक कुरैशी, आसिफ कुरेशी, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद बाबू खान, शबाब अली और अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने इस जुलूस को ऐतिहासिक, सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए समस्त नगरवासियों एवं पुलिस-प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *