Spread the love

मौ.अरबाज
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सिरसी, मे 21-8-2026 को मदरसा इस्लाहुल क़ौम में शुक्रवार (जुम्मे) की नमाज़ के मदरसा इस्लाहुल क़ौम में हुई अहम बैठक: 12 रबी-उल-अव्वल के जुलूस की तैयारीयो का लिया गया जाएजा।
12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​बैठक में कस्बे की कई प्रमुख शख्सियतों और जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की। और कई लोगों ने अपनी बात रखी, जुलूस की तैयारी पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर मुफ्ती आलम नूरी ने कहा जुलूस ए मोहम्मदी को अमन और शांति से निकले और मोहब्बत का पैगाम दे।और फिर पूर्व चेयरमैन चौधरी वसीम खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस को पूरी तरह से अमन, चैन और शांति के साथ निकाला जाए, ताकि समाज में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम पहुंचे। पूर्व चेयरमैन चौधरी वसीम खान ने विशेष रूप से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा जुलूस के दौरान मुख्य मार्गों पर जाम न लग पाए और एम्बुलेंस व अन्य राहगीरों के लिए ट्रैफिक आसानी से पास होता रहे। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य

नागरिक एवं जिम्मेदारान उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मुफ्ती आलम नूरी, पूर्व चेयरमैन वसीम खान, चौधरी रियाजुद्दीन, यासीन खान, मकबूल अंसारी, समीर मलिक, हाफिज मोहम्मद दिन, शाहिद हुसैन, खुर्शीद मेंबर, हाफिज हम्ज़ा अली, हाजी सादिक अंसारी, अयान कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, अरशद कुरैशी, अल्तमस कुरैशी, मेंबर इनामुल कुरैशी, सलीम कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, सालीम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, साहित कस्बे के अनेक लोग शामिल रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *