
लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारी को बन रही रोड और नाली के मानक गलत होने पर उससे जल्द से जल्द ठीक करने को ओर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निदान करें : रमोला
सौरभ कुमार/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, ऋषिकेश
ऋषिकेश पीपीएन। बीस बीघा गली नं० 4 की लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रही रोड़ व नाली मानक के अनुसार नहीं बनने स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर ग़लत कार्य पर आपत्ति जताई जिसके विषय में स्थानीय लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला को फ़ोन के माध्यम से अवगत करवाकर मौक़े पर बुलाया ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जब हमने मौक़े पर जाकर देखा तो कुछ जगह पर रोड व नाली मानक के अनुसार नहीं बन रही थी तो मौक़े से ही विभाग के कनिष्ठ अभियंता यू के गोयल से फ़ोन पर वार्ता हुई और उसके बाद विभागीय सुपरवाइज़र भारती व ठेकेदार रमेश जायसवाल को मौक़े पर पहुँचे ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारी को बन रही रोड और नाली के मानक गलत होने पर उससे जल्द से जल्द ठीक करने को ओर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निदान करने को कहा ।

विभागीय सुपरवाइज़र भारती ने कहा कि इस स्थान पर आ रही रोड और नाली की समस्या को लेकर वो जल्द से जल्द से समस्या का निवारण का आश्वासन दिया ।
मौके पर स्थानीय निवासी सज्जन कुमार शर्मा, नितिन शर्मा, प्रेम सिंह चौहान, लोकेश कुमार, पूरण सिंह, कृपाल सिंह, अलका गुप्ता, वीर सिंह पयाल, सरदार सिंह पयाल, प्रदीप जुगलान, नंदा देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।