राजवीर सिंह तोमर
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) उत्तराखंड लेखपाल संघ जनपद शाखा हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम निर्धारित एजेंडा के अनुसार तहसील भवन भगवानपुर में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह तोमर, जिला महामंत्री मनीष गुप्ता,

उपाध्यक्ष प्रथम मोहित कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय दाउद अली, संगठन मंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता तथा ऑडिटर नीलम चौहान आदि कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना गया।
