Spread the love

शुभम वालिया

बिजनौर (परिपाटी न्यूज) नगीना- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में शिव शक्ति ग्रामोद्योग विकास संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों और निदेशक मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए गौरव कुमार ने एफपीओ की भूमिका, गठन प्रक्रिया और किसानों की आय वृद्धि में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सदस्यता विस्तार, अंश पूंजी संग्रह और सामूहिक विपणन को संगठनों की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि एकजुट प्रयासों से किसान बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।


जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड भूपेश पुनेरा ने अंश पूंजी सहायता, ऋण सुविधा और प्रशिक्षण सहयोग के माध्यम से एफपीओ को सशक्त बनाने की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शी लेखा-जोखा, नियमित बैठकों और जवाबदेही को संगठन की सफलता के लिए आवश्यक बताया।
सुश्री आयशा मलिक ने वैधानिक अनुपालन, वार्षिक विवरणी, लेखा परीक्षण और अभिलेख संधारण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुव्यवस्थित प्रशासनिक ढांचा संगठन को दीर्घकालिक सफलता दिलाता है।
कार्यक्रम में विभिन्न एफपीओ के प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। आयोजकों ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण क्षेत्र में कृषक उत्पादक संगठनों को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *