Spread the love

विष्णु दयाल मौर्य

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज)विकासखंड बेहजम क्षेत्र के ग्राम अल्हवापुर में लाल बुखार से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में आयोजित किया गया।


बेहजम सीएचसी से पहुंची एएनएम सीमा वर्मा ने बच्चों को टीके लगाए। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक सेनू वर्मा, शिक्षामित्र शारदा प्रसाद शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोकामना देवी तथा आशा कार्यकर्ती अनीता शर्मा भी मौजूद रहीं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव के कुल 65 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को लाल बुखार जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *