अमित कुमार
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)कांठ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ छजलैट प्राथमिक संवर्ग मुरादाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव जी द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है।लंबे समय से समय समय पर संगठन द्वारा मानदेय वृद्धि के मुद्दे को ज्ञापन में शामिल कर इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। सरकार के फैसले से आज

सभी शिक्षामित्र और अनुदेशकों में खुशी के लहर है।मानदेय वृद्धि होने से परिवार की जरूरत पूरी करने में सहूलियत होगी।इससे शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और बेहतर आर्थिक स्थिति से शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय राहत देने वाला है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सरकार के निर्णय का स्वागत करता है और धन्यवाद ज्ञापित करता है।
