Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। 2 फरवरी को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के तत्वावधान में होरी सिंह खेल परिसर में एक रोमांचक क्रिकेट अभ्यास मैच का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपने खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी, बिजनौर ने निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 248 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वंश अग्रवाल और नैतिक राजपूत ने 65-65 रनों की शानदार पारियां खेलीं, जबकि समर्थ धामा ने 40 रन और तन्मय राठी ने 35 रनों का योगदान देकर टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। गेंदबाजी में एम पी एस क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद फैजान ने 3 विकेट तथा श्रेय ने 1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम पी एस क्रिकेट अकादमी, बिजनौर की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 117 रन पर ऑल

आउट हो गई। हालांकि टीम की ओर से देवांश कुमार बलियान ने 76 रनों की संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक पारी खेली, जिसने दर्शकों की सराहना बटोरी। यह पारी युवा खिलाड़ियों के लिए यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास से बेहतर प्रदर्शन संभव है। डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में देव सीमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि वंश अग्रवाल ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा शाहनूर और अरनव त्यागी को 1-1 सफलता मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देव सीमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच का संचालन पुनीश कुमार एवं परोपकार सिंह द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास मैच युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं तथा क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *