Spread the love

-सतवेन्दर सिंह गुजराल

 

बिजनौर (परिपाटी न्यूज) राजा का ताजपुर स्थित राज विलास पैलेस में मंगलवार को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, संस्कारों के संरक्षण और समाज की एकजुटता को राष्ट्र की उन्नति के लिए अनिवार्य बताया।


सम्मेलन के मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री हठयोगी महाराज ने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति, धर्म और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारें और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएं। महाराज ने जोर देकर कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी वह अपनी परंपराओं और अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगेंद्र दत्त शर्मा और संजय सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता पैदा करने और आपसी भाईचारे को मजबूत

करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहती है। कार्यक्रम का कुशल संचालन शुभम वालिया ने किया। सम्मेलन के समापन पर आयोजक डॉ. रोहतास सिंह, डॉ. अरुण अग्रवाल, सत्येंद्र आर्य और जितेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथियों, संतों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत, इंजीनियर कविश राणा, जितेंद्र वैश, परिपाटी न्यूज के प्रधान संपादक राजवीर सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी चौधरी अमरीक सिंह, ऋषिपाल सिंह,अमीत कुमार सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस विराट सम्मेलन में क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *