Oplus_16908288
Spread the love

।‎

अफजाल हुसैन‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बुधवार को जनपद सम्भल पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया,जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख

बाजारों, कस्बों,चौराहों,स्कूलों,कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए।इस दौरान महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,पैनिक बटन के प्रयोग का मोबाइल डेमो,सीएम हेल्पलाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108,महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना जनपद पुलिस की प्राथमिकता है।अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *