संभल पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया जागरूकता अभियान।
मौ. अरबाज
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) घने कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए बुधवार को जनपद सम्भल पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न मार्गों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान कोहरे के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए

गए,ताकि कम दृश्यता की स्थिति में वाहन दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें।इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन,सुरक्षित गति बनाए रखने,वाहन लाइटों के सही प्रयोग तथा दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने चालकों को कोहरे में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने,ओवरटेकिंग से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे ठंड और कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी रखें,यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन संचालन कर स्वयं व अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।