Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), किरतपुर। किरतपुर में आयोजित विंटर कप जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स द्वारा संचालित डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी, बिजनौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जलालाबाद टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। टीम की ओर से अयान ने 25 रन, शयान ने 20 रन तथा अफान ने 18 रन का योगदान दिया। डी डी पी एस की सधी हुई गेंदबाजी के सामने जलालाबाद के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। गेंदबाजी में देव चौधरी ने मात्र 4 रन देकर 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा निशांत कुमार ने 3 विकेट, वंश अग्रवाल ने 2 विकेट, जबकि आर्यन राजपूत और निशांत सिंह ने 1-1 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी डी पी एस टीम ने शुरू से ही आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी का परिचय दिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में आरिज सिद्दीकी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 57 रनों की आकर्षक पारी खेली, जबकि नैतिक राजपूत ने 22 रन और तन्मय राठी ने 15 रन का उपयोगी योगदान दिया। जलालाबाद की ओर से गेंदबाजी में अयान को 2 विकेट तथा अफान को 1 विकेट मिला। उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देव चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *