Spread the love

” संजू देवी

उधम सिंह नगर (परिपाटी न्यूज़) गदरपुर, प्रशासनिक सरकार द्वारा विकास खंड गदरपुर के अंतर्गत अभियान चलाया गया । यह अभियान शिविर गूलरभोज के ए.एन.के. इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया । जहां हस्त कला, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग , जल विभाग, बिजली विभाग, लोकनिर्माण विभाग, राजस्व विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे, जहां विभिन्न समस्यों के निवारण हेतु स्टाल लगाए गए । सभी की समस्यों को सुना और सुलझाया गया। सरकार द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसमें जन जन की सरकार, “जन जन के द्वार “अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में गदरपुर के विधायक उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, गदरपुर ब्लॉक विकास अधिकारी अतिया परवेज, उप जिलाधिकारी लीला चंद्रा. ए.डी.ओ. शकील, ( मुख्य कृषि विभाग) से मेहताब अली, (जे. ई.(बिजली विभाग), स्वस्थ विभाग,आदि विभागों के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। मीडिया से बात करने पर विधायक अरविंद पांडे ने बताया की हमारी सरकार ने जनभावनाओ के अनुरुप शिविर

लगाया है सभी विभागों के बड़े से छोटे अधिकारी तक यहां मौजूद है यदि जनता को कोई भी प्रमाण पत्र बनवाना हो तो 10 जगह अधिकारियों के पीछे भागना ना पड़े एक ही छत के नीचे सभी विभाग के अधिकारी मौजूद होंगे आम जनता की समस्या का समाधान करेंगे. पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों की आय को दुगना करेंगे इस अभियान के लिए उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया । अरविंद पांडे ने आम जनता से बात की वहीं दूसरी तरफ जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने कहा कि इस अभियान के द्वारा आम जनता की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीयों ने समूह द्वारा चलाए गए कार्य पर बात की इस सराहनीय अभियान से आम जनता में खुशी की लहर देखने को मिली । अब देखना यह है कि आने वाले समय में क्या केंद्र सरकार और राज्य सरकार इसी तरह आम जनता की समस्याओं को सुलझाती रहेगी….? क्या लोगों की समस्याओं का निवारण यूं ही होता रहेगा….? क्या जनता को अब प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे….? अगर सरकार इस क्रम को सुचारू रूप से चलती है तो निश्चित ही देश और प्रदेश में बहुत बदलाव है, और होने वाला है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *