अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज )ब्लॉक सभागार बेहजम में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम शंकर राज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भू-संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।गोष्ठी का आयोजन एडीओ कृषि जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से आए किसानों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां

प्रदान की गईं। पशुपालन से जुड़ी कई लाभकारी एवं विस्मृत जानकारियों को साझा करते हुए किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से अवगत कराया गया।एडीओ कृषि जितेंद्र कुमार ने किसानों को रबी एवं खरीफ फसलों की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने के उपाय, फसल सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।किसानों ने गोष्ठी को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।