Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर। संगठन के कार्य प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अजमल अंसारी के बड़े भाई मोहम्मद असलम का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकार जगत एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, पत्रकारों एवं सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हल्दौर रोड स्थित एआई कैफे, चांदपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने

पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।पत्रकार प्रेस महासंघ के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक सभा में जिला अध्यक्ष विकास शर्मा , पत्रकार अजमल अंसारी , पत्रकार इरफान अंसारी , पत्रकार गौरब त्यागी , पत्रकार निजामुद्दीन सैफी , डॉक्टर रोहितास जगदमनी , पत्रकार राधा रानी , पत्रकार भवन राजपूत , पत्रकार शाहरुख इदरीसी आदिल शामिल रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *