एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) नजीबाबाद, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रातः लगभग 11 बजे नजीबाबाद पहुंचे। नगर आगमन पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के नेतृत्व में वैश्य समाज, व्यापारियों एवं महाकाल भक्त मंडल परिवार द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं राम दरबार भेंट कर विधायक का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इसके उपरांत विधायक डॉ. नीरज बोरा कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पवन पुत्र हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। नजीबाबाद लौटते समय जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट विधायक को क्षेत्र के पौराणिक मोरध्वज मंदिर ले गए, जहां डॉ. नीरज बोरा ने भगवान आशुतोष का पंचामृत से अभिषेक किया।

आरती उपरांत मंदिर के पुजारी द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। विधायक को स्वयंभू शिवलिंग की महत्ता एवं राजा मोरध्वज की पौराणिक कथा से अवगत कराया गया। सायं लगभग 4:30 बजे विधायक डॉ. नीरज बोरा वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रजापति, पलक अग्रवाल, अंकित, ऋषभ, अमित चौहान, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सागर, आकाश, रोहित, विशाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।