चौधरी अमरीक सिंह
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत स्थित स्थानीय निधि लेखा परीक्षा कार्यालय द्वारा नया मुरादाबाद स्थित वृद्ध आश्रम में कंबल वितरण एवं भोजन वितरण किया गया। उपनिदेशक कामना देवल ने बताया कि विभाग की प्रगति, कार्य एवं भविष्य में ऑडिट की गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य में पारदर्शिता बहुत जरूरी है।

उन्होंने विभाग के 100 वर्ष के अवसर पर विभाग के कार्यों के बारे में कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके बाद उपनिदेशक मुरादाबाद द्वारा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी रामपुर के साथ संयुक्त रूप से डालमिया नेत्र अस्पताल परिसर रामपुर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, नि:शुल्क चश्मा वितरण एवं दवाई वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डालमिया नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग़ किया।
लेखा परीक्षा की टीम द्वारा “एक पौधा शताब्दी वर्ष के नाम” थीम के साथ पौधरोपण भी किया गया।