Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार तोमर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )राजा का ताजपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एम.डी. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रवाना शिकारपुर में आज आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया

गया ।जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया ।इसके पश्चात श्री कृष्ण एवं श्री राधा रानी के जीवन को चित्रित करने वाले सांस्कृतिक

कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । विद्यालय में आज मुख्य आकर्षण का केंद्र विद्यार्थियों का फैंसी ड्रेस कंपटीशन रहा जिसमें सभी विद्यार्थियों की ड्रेस ने समस्त विद्यालय परिवार का मन मोह लिया । कार्यक्रम का

समापन फैंसी ड्रेस कंपटीशन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन कोऑर्डिनेटर प्रिंस कुमार राणा तथा कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार चौहान द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *