Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में “श्री कृष्ण जन्मोत्सव ” पूरे धूमधाम से मनाया गया ।
विधालय में प्री- प्राइमरी विंग के बच्चे राधा और कृष्णा की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय परिसर में पहुंचे।
कक्षा नर्सरी, एल. के. जी. एवं यू. के. जी. के सभी

सेक्शन के नन्हें – मुन्ने बच्चों ने अपने राधा – कृष्ण के नृत्य से सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में को- ओर्डिनेटर प्रियंका यादव, सोनिका चौधरी सहित गुलफ्शा, नेहा शर्मा, काजल चौधरी, प्रेरणा शर्मा, गुरजीत कौर, रीता सिंह, रानु कुमारी, और आकांशा यादव का योगदान रहा।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शेखर अवस्थी एवं रूट्स ग्रुप बिजनौर के चेयरमैन शांतनु गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए समस्त रूट्स फैमिली को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की अग्रिम बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *