Spread the love

रिपोर्ट– एसपी तंवर

नहटौर ( परिपाटी न्यूज़) । रविवार 18 अगस्त को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा वी के स्कूल नहटौर में वी के क्रिकेट अकादमी और एम पी एस अकादमी बिजनौर के मध्य एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वी के टीम ने निर्धारित 30 ओवर में आल आउट होकर 335 रन का विशाल स्कोर बनाया । उनकी ओर से सिद्धार्थ अहलावत ने शानदार 183 , राजवंश ने 15 परोपकार ने 25 दिव्यांश ठाकरान ने 35 और सार्थक ने 16 रन का योगदान दिया ।

एम पी एस टीम की ओर से अब्दुल्ला और देवांश ने दो -दो व समर्थ ने 3 विकेट निकाले । बाद में बल्लेबाजी करते हुए एम पी एस की पारी वी के क्रिकेट अकादमी की धारदार गेंदबाजी के सामने केवल 147 रन पर सिमट गई । इस प्रकार एम पी एस की टीम 188 रन से मैच हार गई । उनकी ओर से अक्ष प्रताप ने 18 अंकुश ने 20 समर्थ ने 25 और देव ने 15 रन बनाए । वी के की ओर से पुनीत और अल्फ़ाज़ ने दो-दो और तन्मय , राजवंश ,दिव्यांश , आमिर व सार्थक ने एक- एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थ अहलावत को परोपकार सिंह द्वारा उनके शानदार शतक के लिए दिया गया ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *