Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर में 78वॉ स्वाधीनता दिवस पूरे उत्साह के साथ बनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीरा त्यागी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य “देश रंगीला “को बहुत सराहा गया अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य डॉ. शेखर अवस्थी ने स्वाधीनता संग्राम से संबंधित अनेक जानकारियां को विद्यार्थियों को बताया उन्होंने कहा कि

इस आजादी को प्राप्त करने के लिए अनगिनत देश के सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान किया था जिनमें से बहुत से शहीदों के नाम तक हम भारतीयों को ज्ञात नहीं है विद्यालय के निर्देशक आदित्य गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ मेंबर्स को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *