Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) नगर में भाजपाइयों द्वारा‌ निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा शिव मंदिर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, चांदपुर तिराहा, ब्लॉक चौराहा से धामपुर रोड़ स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० महेंद्र प्रताप सिंह के निवास स्थान पर तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।


जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बॉबी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्र एवं राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता फैलाकर देश के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने कहा कि स्वतंत्रता को हासिल करने के लिए न जाने कितने लोगों ने बलिदान दिया था। राष्ट्रध्वज तिरंगा हम सब देशवासियों की पहचान है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बॉबी, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० एमपी सिंह, डी सी सी चेयरमैन पुष्पेन्द्र शेखावत, क्षेत्रीय युवा उपाध्यक्ष विनश शर्मा एवं युवा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें जिला मंत्री नरेश भाटी, युवा जिला उपाध्यक्ष विनय चौहान, युवा नगर अध्यक्ष जीतू भूईयार, शुभम चौधरी, कमलेश प्रजापति, डॉ० शीला राणा, सुधीर चौहान, रामौतार चौधरी, प्रमोहन , मुकेश भूईयार, रामवीर चौधरी, नवनीत एवं दीपक शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *