Spread the love

रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार

चांदपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) चांदपुर के शकुंतला महाविद्यालय में आज हरियाली तीज के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में निम्न प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें कामाक्षी,डोली, जाह्नवी, सुहानी, दीपांशी आदि ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल में डॉक्टर राकेश कुमार, डॉक्टर मनोज, नीरज शर्मा,हर्षी अग्रवाल, दीपक सरोहा शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय सुनाया। जिसमें कामाक्षी ने प्रथम स्थान, जाह्नवी ने द्वितीय स्थान और दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निम्न अध्यापिकाओं में हर्षी अग्रवाल, मिस पारुल राव , स्वाति शर्मा, अनुराधा आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *