Spread the love

रिपोर्ट- राहुल तोमर परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नगीना (परिपाटी न्यूज़) महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध एलआरएस कॉलेज ऑफ़ लॉ नगीना बिजनौर के बी0ए0 एल0 एल0 बी0 और एल0 एल0 बी0 2023- 24 का परीक्षाफल 03 अगस्त को घोषित हुआ। परीक्षाफल को देखकर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी विद्यार्थी अच्छे नंबरों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

बी0ए0 एल0एल0बी0 द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नवेदा नूर ने 72.4 परसेंट अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का नाम जिला बिजनौर के नगीना क्षेत्र में रोशन किया। वही सानिया मौअज्जम ने 70.8 नंबर लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही हानिया रईस 70% अंक लाकर तीसरा स्थान पर रही।

विद्यालय के प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट लाने पर बधाई दी और 10 अगस्त 2024 को एक सम्मान समारोह का आयोजन करने की घोषणा की। जिसमें सभी समेस्टर में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *