Spread the love

रिपोर्ट- सुन्दर लाल

अल्मोड़ा(परिपाटी न्यूज़) ब्लाक लमगड़ा के मोतियापाथर क्षेत्र में शराब भट्टी की स्वीकृति मिलने पर पिछले दो दिनों से क्षेत्रीय जनता बहुत आक्रोशित है वहीं दूसरी तरफ समूह की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन और

नारेबाजी की जा रही है समूह की महिलाओं का कहना है कि वह किसी भी हाल में मोतियापाथर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दंगे चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े।

क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस थाना लमगड़ा को भी सूचित किया गया सूचना पाकर पुलिस दल भी क्षेत्र का जायज़ा लेने पहुंचे, महिलाओं ने थानाप्रभारी लमगड़ा से शराब दुकान की स्वीकृत रद्द करने में सहयोग की अपील की ओर खूब नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को

शराब भट्टी की स्वीकृति रद्द करने हेतु पत्र सौंपा है साथ ही आबकारी विभाग और आबकारी मंत्री को भी पत्र भेजा गया है शराब भट्टी के विरोध में क्षेत्रीय जनता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समूह की महिलाओं सहित दर्जनों लोग धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद