Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

बिजनौर‌ ( परिपाटी न्यूज़) । एनडीए गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान का चुनावी प्रचार प्रसार इस समय जोरो शोरो पर चल रहा है। एक तरफ तो चंदन चौहान के समर्थन में भाजपा के तमाम बड़े बड़े नेता रैली कर चुके हैं जिनमें से एक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 15 अप्रैल को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आने वाले हैं, इनसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के साथ साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी चंदन चौहान के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है वहीं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी चंदन

चौहान के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर वोट मांग चुके हैं और वहीं दूसरी तरफ चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान भी महिलाओं को साथ लेकर लगातार रोड शो के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाएं हुए हैं। यशिका चौहान के द्वारा चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान का काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है । आज 14 अप्रैल को यशिका चौहान ने बिजनौर विधानसभा के कबूलपुर, चंदक, नाइवाला, भवानीपुर, रायपुर, प्रियागी, गोपालपुर भरुका, स्योहारा, सिरनी, रामजीवाला , आदमपुर आदि गावों का दौरा किया जिसमें उन्हें हर वर्ग का पूर्ण सहयोग मिला। यशिका चौहान के रोड में पुरुषों और महिलाओं की काफी संख्या देखने को मिल रही है। यशिका चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड का भी जायजा लिया जहाँ कल 15 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री जयंत चौधरी के साथ मंच साझा करेंगे। यशिका चौहान का काफिला उसके बाद बिजनौर के पूर्व चेयरमैन शमशाद अंसारी के आवास पर पंहुचा जहाँ उन्हें पसमांदा मुस्लिमो का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ।आज के इस रोड शो में यशिका चौहान के साथ राष्ट्रीय महासचिव रालोद कुंवर अय्यूब, प्रदेश सगंठन मंत्री अजीत राठी रालोद, युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी शोएब, आदि के अतिरिक्त हजारों की संख्या में सगंठन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ काफी लोग उपस्थित रहें।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद