Spread the love

रिपोर्ट –  विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज। सोमवार को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने साझा जनसभा की। चौधरी जयंत ने राम राम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और बोले कि बिजनौर की जनता को देश के लिए फैसला लेना है।  चौधरी जयंत सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। जयंत ने तंज कसते हुए कहा कि शतरंज की ढाई चाल से गठबंधन को शिकस्त देंगे। बिजनौर में आयोजित जनसभा में चौधरी जयंत ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल एक नेता का व्यवहार अब भी मुख्यमंत्री जैसा लगता है। बोले कि अखिलेश यादव ने मेरा मोल एक रुपया लगाया था। पीढ़ी दर पीढ़ी यह महसूस नहीं हुआ कि हमारा साथ इतना सस्ता है। मगर अब शतरंज की ढाई चाल से शिकस्त देंगे। पहले

चरण के इस मतदान का प्रभाव सभी चरणों में जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल पकी है, चुनाव का मौसम भी है। ऐसे में पहले मतदान करें। लोकदल के भाईचारे के नारे को बुलंद करना है। बिजनौर के विकास में चंदन चौहान सहभागी बनकर मेहनत करेंगे। कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भी भारत रत्न का इंतजार करना पड़ा जो कांग्रेस ने नहीं दिया। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके निधन के चार दशक बाद भारत रत्न दिया है। चौधरी चरण सिंह कुटीर उद्योगों की वकालत करते थे। अखिलेश ने कहा था जब तक आप मेरे साथ थे आपका मूल्य एक रुपया था। अखिलेश,

इसका जवाब आपको बिजनौर की जनता देगी। कहा कि चंदन चौहान युवा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह भगवान श्री राम की भूमि है, इस भूमि को प्रणाम करता हूं। भगवान राम का मंदिर अयोध्या भूमि पर बना है। इस धरा ने चौधरी चरण सिंह जैसे महानायक को दिया है। नरेंद्र मोदी ने पहचाना और उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। चौधरी चरण सिंह ने पूरा जीवन किसानों मजदूरों की समस्याओं के समाधान में निकाल दिया। पिछली सरकारों में गुंडागर्दी, माफिया गिरी होती थी लेकिन भाजपा की सरकार ने गुंडा और गुंडागर्दी को खत्म करने का काम किया है।  आयुष्मान कार्ड, हर घर जल योजना और मुफ्त राशन देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। जम्मू

कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध इंडिया गठबंधन के लोगों ने किया था मगर मोदी ने कहा था कि मुझे वोट नहीं देश की चिंता है। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उठ खड़े हुए हैं। रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मेहनत के साथ लगे हुए हैं। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी बिजनौर से गहरा नाता जोड़ गए।  वहीं रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान के बारे में कहा कि चंदन चौहान की पत्नी हरियाणा से हैं। उन्होंने हरियाणा के दामाद चंदन चौहान के लिए वोट की अपील की। आप लोगों को संकल्प लेना है कि इस बार उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्हें भारत रत्न देने का संदेश केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में गया है। पिछली सरकार गरीबी हटाओ का नारा देती थी लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया।  उन्होंने लोगों से 19 तारीख को चंदन चौहान को अधिक से अधिक

वोट डालकर भारी मतों से जिताने की अपील की। जिसको बढ़ाने का काम आज भारत सरकार कर रही है। एमएसएमई का बजट नौ गुणा बढ़ाकर 22 हजार करोड़ कर दिया गया है। अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करना है। मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित करें। सपा मुखिया पर तंज कसते हुए जयंत बोले कि पलटा हूं और पटक रहा हूं। उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश को भगवान राम की भूमि बताया है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद