Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।आज श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा डीडीपीएस स्कूल में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें एमपीएस की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर बनाया। डीडीपीएस की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान वंश अग्रवाल और आरिज सिद्दीकी दोनों ने 69-69 रन का स्कोर बनाया। एमपीएस की ओर सेअब्दुल्ला ही एक विकेट निकाल पाये । बाद में बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस की टीम ने 25 ओवरों में 9 विकेट के

नुक्सान पर 151 रन ही बना पाई और 42 रन से मैच हार गई। उनकी और से देवांश ने 27 और रजत ने 23 रन का योगदान दिया। डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से पुनित कुमार और कुणाल पाल ने 2, 2 विकेट निकाले। देव सिमर, आदित्य सैनी ,वंश और तन्मय ने एक एक विकेट प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ डी मैच का पुरस्कार वंश अग्रवाल को दिया गया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच पुनिश कुमार और परोपकार सिंह उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद