Spread the love

विजेन्द्र सैनी / परिपाटी न्यूज़
ब्यूरो चीफ हरिद्वार

विनम्र निवेदन
आप सभी से अपील है कि कोविड महामारी अभी अपने विकराल रूप में है, इस समय हम कैसे एक-दूसरे के काम आ सकते हैं, ये सोचने की आवश्यकता है।

इस समय नगर के अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड की कमी हो गयी है।
ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जाने पर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ सकती है।
जब तक अस्पताल में मरीज की भर्ती न हो जाये,तब तक ऑक्सीजन थैरेपी एक बड़ा सहारा है।
बाजार में ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन मास्क तो उपलब्ध हैं लेकिन सिलेंडर के ऊपर लगने वाला ऑक्सीजन फ्लो रेगुलेटर उपलब्ध नही हो पा रहा है।
आप सभी से अनुरोध है कि आप या आपके किसी परिचित ने कभी भी किसी मरीज के लिये ऑक्सीजन फ्लो रेगुलेटर और इसकी चाबी को खरीदा हो और अब काम न आ रहा हो तो कृपया हमें फोन करें , हम इस रेगुलेटर और चाबी को जरूरतमंद तक निःशुल्क पहुचाएंगे।

आपकी ये छोटी सी मदद किसी का जीवन बचाने में सहयोग कर सकती है।

जय हिंद जय भारत

मनोज मैनवाल, कोतवाल,गंगनहर, रुड़की
9837489442
मनोज कुमार 9837137205
अभय जैन 9837183479

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP