
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में दिनांक 6 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 2 बजे मन्च पर पहुंचे ।वहां पर मौजूद आर एल डी एवं बीजेपी के सभी छोटे बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

सभी लोगों ने मिलकर अपने अपने मुखारबिंद से वहां पर मौजूद जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस बार आर एल डी एवं बीजेपी गठबंधन कि ओर से चन्दन चौहान को विजयी बनाए जाने पर बल दिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जानता को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य काल की उपलब्धियों को जनता के सामने बताया।

जैसे किसान निधि सम्मान योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सड़कों का कार्य इत्यादियों पर प्रकाश डालते हुए एक बार फिर से 400-सो पार का नारा लगाया गया। वहां पर मौजूद जनता ने भी उत्साह दिखाते हुए दोनों हाथ खड़े कर दिए और 400-सौ पार करने का पुरजोर तरीके से आश्वासन दिया। वहां पर लाखों की तादाद में बैठी हुई जनता ने चन्दन चौहान की जय घोष के नारे लगाते हुए विजयी होने का भरोसा दिलाया। वहां पर पुलिस द्वारा बड़ी कर्मठता और साहसी तरीके से कार्य करते दिखाई दिए। एवं पत्रकार बंधू बड़ी संख्या में वहां पर मौजूद रहे। जिन्होंने सभी लोगों के बीच रहते हुए पूरे कार्यक्रम को कवरेज करते हुए जनता को अपने अखबार एवं वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन दिखाने का मन बनाया गया है।